Monday, July 26, 2021

भारत लौटते ही सिल्वर गर्ल मीराबाई पर इनामों की बौछार, बनीं मणिपुर पुलिस में ASP

इंफाल तोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के लिए एक और खुशखबरी है। 26 वर्षीय यह वेटलिफ्टर एएसपी बना दी गईं हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सीएम बीरेन ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम देगी साथ ही राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त भी करेगी। राज्य में विश्व स्तरीय वेटलिफ्टिंग अकादमी बनेगी सिंह ने कहा कि 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली इस ओलिंपियन के पास अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) का पद होगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार ने जल्द ही राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में मणिपुर के पांच एथलीटमुख्यमंत्री ने कहा कि जुडोका एल सुशीला देवी को भी कांस्टेबल के पद से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि तोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले राज्य के सभी प्रतिभागियों को 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। चानू, सुशीला और दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम सहित मणिपुर के कम से कम पांच खिलाड़ी मौजूदा तोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zyRTzJ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9