Wednesday, July 28, 2021

ओलिंपिक: मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में भारत

तोक्यो अंतिम क्वॉर्टर में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने चौथे ग्रुप मैच में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया। भारत की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। अब उसके खाते में 9 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप-ए में आस्टे्रलिया (12) के बाद मजबूती से दूसरे क्रम पर विराजमान है। भारतीय टीम का अगले दौर में जाना तय हो गया है। भारत के लिए वरुण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल किए। अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल 48वें मिनट में स्कुथ कासेला ने किया। शुरुआत के दो क्वॉर्टर गोलरहित जाने के बाद भारत ने तीसरे क्वॉर्टर के अंत में गोल कर 1-0 की लीड ली थी। भारत के लिए यह गोल वरुण कुमार ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया था। अब भारत के सामने इस गोल को बचाए रखने की जिम्मेदारी। दूसरी ओर, मौजूदा चैम्पियन ने अपने हमले तेज कर दिए। इसी क्रम में 47वें मिनट में उसे पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे 48 मिनट में गोल में बदलकर स्कुथ कासेला ने स्कोर 1-1 कर दिया। अब मामला फिर वही हो गया था जो तीसरे क्वार्टर के मध्य तक था। अब दोनों टीमें आगे निकलने के लिए होड़ लगा रहीं। इस होड़ में भारत को सफलता मिली। उसने 58वें मिनट में गोल कर 2-1 की लीड ले ली भारत के लिए यह गोल विवेक सागर ने किया। यह एक मैदानी गोल था। इस गोल से उत्साहित भारत ने फिर हमला किया और 59वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस पर गोल कर हरमनप्रीत सिंह ने भारत की यादगार जीत पक्की कर दी। इन दो गोलों ने न केवल भारत की जीत को पक्की करदी बल्कि उनके गोल अंतर को भी शून्य कर दिया। वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया से 7-1 की शर्मनाक हार के बाद गोल का अंतर घटकर -5 रह गया था। लेकिन स्पेन के खिलाफ मिली 3-0 की जीत और आज अर्जेंटीना के खिलाफ 3-1 के फैसले ने भारत को दूसरे स्थान पर ला दिया है। भारत के अब चार मैचों में नौ अंक हो गए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया (12) से पीछे दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक सभी चार मैच जीते हैं। स्पेन एक जीत और एक ड्रा से चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जो न्यूजीलैंड के बराबर है। अर्जेंटीना के भी एक जीत और एक ड्रॉ से चार अंक हैं लेकिन वह गोल के अंतर से स्पेन और न्यूजीलैंड से पीछे है। न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल एक ड्रॉ के साथ जापान एक अंक के साथ ग्रुप में अंतिम स्थान पर है। अब भारत को अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान जापान से भिड़ना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UYE4Mg

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9