Tuesday, July 27, 2021

पीवी सिंधु और दीपिका कुमारी दिखाएंगी दम, ओलिंपिक में छठे दिन भारत का कार्यक्रम

तोक्यो ओलिंपिक में मंगलवार यानी 27 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। महिला मुक्केबाज लवलीना और सिर्फ हॉकी टीम ही जीत हासिल करने में सफल रही, इसके अलावा निशानेबाजों का खराब फॉर्म जारी है। अब छठे दिन यानी बुधवार को पीवी सिंधु और दीपिका कुमारी जैसी स्टार खिलाड़ियों से उम्मीदें होंगी। सारे कार्यक्रम भारतीय समयानुसार हॉकी: भारत बनाम ब्रिटेन, महिला पूल ए मैच, 6:30 AM बैडमिंटन: पीवी सिंधु, महिला एकल ग्रुप चरण, 7:30 AM बी साई प्रणीत, पुरूष एकल ग्रुप चरण, 2:30 PM तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा): तरुणदीप राय, पुरुष अंतिम 32 वर्ग, 7:31 AM प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग, 12:30PM दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग, 2:14PM रोइंग: अर्जुन लाल जट और अरविंद सिंह, पुरूष डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2, 8:00AM सेलिंग: केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरुष स्किफ 49ईआर, 8:35AM मुक्केबाजी: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग, 2:33PM


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zBwzJG

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9