Monday, July 26, 2021

शूटर्स और हॉकी टीम पर होंगी निगाहें, ओलिंपिक में भारत का पांचवें दिन का शेड्यूल

तोक्यो ओलंपिक खेलों का चौथा दिन यानी सोमवार भले ही भारतीय नजरिए से ठीक नहीं रहा, लेकिन पांचवें दिन मंगलवार को पदक की उम्मीद की जा सकती है। भारत की पदक उम्मीदें अब मिश्रित टीम स्पर्धा पर टिकी है। भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है (भारतीय समयानुसार) निशानेबाजी: 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन चरण एक, सुबह पांच बजकर 30 मिनट से (सौरभ चौधरी और मनु भाकर , यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा) 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन चरण एक, भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 45 मिनट से (इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार , अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार) हॉकी: भारत बनाम स्पेन, पुरुष पूल ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से टेबल टेनिस: अचंता शरत कमल बनाम मा लोंग (चीन), पुरुष एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से मुक्केबाजी: लवलीना बोरगोहेन बनाम एपेट्ज नेदिन, महिला वेल्टरवेट राउंड आफ 16, भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 57 मिनट से बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन और सीन वेंडी (ब्रिटेन), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से सेलिंग: नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट से विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 45 मिनट से केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरुष स्किफ 49ईआर, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट से


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i2rZ1c

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9