Sunday, July 25, 2021

ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से रौंदा

तोक्योओलिंपिक्स के तीसरे दिन आज भारतीय हॉकी टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वर्ल्ड नंबर एक ऑस्ट्रेलिया ने आठ बार की चैंपियन भारत को 7-1 से रौंदा। छह पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद भारत एक भी मौके को गोल में तब्दील नहीं कर पाया। दो मुकाबलों में भारत की यह पहली हार है। न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर मनप्रीत सिंह की टीम ने अपना अभियान शुरु किया था। पहले हाफ में चार और दूसरे में तीन गोल पहले क्वार्टर में कुछ देर के अलावा भारत कभी भी ऑस्ट्रेलिया के सामने टिक नहीं सका। पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल दागा, लेकिन पहले हाफ के दूसरे हिस्से में उसने बेहद आक्रमक हॉकी खेली और देखते ही देखते ही स्कोर 4-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दो गोल और मारे हालांकि भारत भी एक गेंद नेट में डालने में सफल रहा। अभी भारत का सफर थमा नहीं भारतीय फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी उसके तीन मुकाबले शेष है। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे स्पेन से टक्कर होनी है फिर जापान और अर्जेंटीना के खिलाफ दम दिखाना है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया। पहले क्वार्टर में कुछ देर के अलावा भारत कभी भी ऑस्ट्रेलिया के सामने टिक नहीं सका। हिंदुस्तान के लिए एकमात्र गोल दिलप्रीत ने किया। छह खिलाड़ियों ने मिलकर किए सात गोल भारतीय टीम इस मैच में बेजान नजर आई। ऑस्ट्रेलिया हर विभाग में उससे अव्वल साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेनियल बील (10वें), जेरेमी हेवार्ड (21वें), फ्लिन ओगलीवी (23वें), जोशुआ बेल्ट्ज (26वें), ब्लैक गोवर्स (40वें और 42वें) और टिम ब्रांड (51वें मिनट) ने गोल किए। भारत के लिये दिलप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में एकमात्र गोल किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Wa3hDA

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9