Sunday, July 25, 2021

पहलवान प्रिया मलिक ने रचा इतिहास, 73 KG वर्ग में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत को पहला पदक दिलवाया। पूरे देश ने मीराबाई चानू को बधाई दी। इसी के साथ पहलवान प्रिया मलिक ने ने हंगरी में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) में गोल्ड मेडल जीता है। हरियाणा की प्रिया मलिक ने हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक की शानदार जीत पर लोग उनको बधाई दे रहे हैं। हरियाणा के खेल मंत्री ने भी उनको बधाई देते हुए हरियाणा की बेटी कहकर संबोधित किया। तोक्यो ओलिंपिक के बीच उनको लोग भविष्य की ओलिंपिक खिलाड़ी के रूप में देख रहे हैं। प्रिया मलिक इससे पहले भी कई बड़े मैच जीत चुकी हैं। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी उनको बधाई दी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eVtZ9L

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9