तोक्यो भारत के लिए तोक्यो ओलिंपिक का तीसरा दिन मिलाजुला रहा। तीसरे दिन कोई भी मेडल तो नहीं आया मगर कुछ एथलीट्स ने मेडल की आस जरूर जगा दी है। भारत की स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम ने जीत के साथ खाता खोला वहीं टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने जबरदस्त वापसी करते हुए मेडल की उम्मीद जगाई। तोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। तीरंदाजी भारत (प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरूणदीप राय) बनाम कजाखस्तान, पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से। बैडमिंटन:सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 10 मिनट से। मुक्केबाजी:आशीष कुमार बनाम एरबीके तुओहेता (चीन), पुरुष 75 किग्रा राउंड आफ 32 मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर छह मिनट से। तलवारबाजी: सी भवानी देवी बनाम नादिया बेन अजिजि (ट्यूनीशिया), महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल आफ 64 मुकाबला, भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर। हॉकी: भारत बनाम जर्मनी, महिला पूल ए मैच, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर। सेलिंग: विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर रेस, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर। नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल रेस, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर। निशानेबाजी:मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा, पुरुष स्कीट स्पर्धा दूसरा दिन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से। पुरुष स्कीट फाइनलभारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से तैराकी:साजन प्रकाश: पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से। टेबल टेनिस: अचंता शरत कम बनाम टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से। मनिका बत्रा बनाम सोफिया पोलकानोवा (ऑस्ट्रिया), महिला एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से। टेनिस:सुमित नागल बनाम दानिल मेदवेदेव (रूस ओलंपिक समिति), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद तीसरा मुकाबला।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kVU4ta
No comments:
Post a Comment