Friday, May 1, 2020

...तो 2010 में ही संन्यास ले लेते वर्ल्ड नं. वन नोवाक जोकोविच

मिलानविश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज टेनिस खिलाड़ी () ने कहा कि वह और जैसे दिग्गजों की चुनौती से पार नहीं पाने के कारण 2010 में संन्यास के बारे में सोच रहे थे। जोकोविच ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। तब वह रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज थे। इसके बाद 2010 में उनका बुरा दौर आया और वह फ्रेंच ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जुर्गेन मेलजेर से हार गए। उन्होंने एक चैट में कहा, ‘यह हार मेरे लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल थी। मैं टूर्नमेंट से बाहर होने के बाद रो रहा था। यह खराब क्षण था, कुछ समझ नहीं आ रहा था और मैं टेनिस छोड़ना चाह रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इससे जरूरी मैचों में फेडरर और नडाल से हारा था लेकिन मेलजेर से मिली हार मेरे लिए ‘टर्निंग पॉइंट’ था।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WfIV8t

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9