Friday, May 1, 2020

ऋषभ पंत के आईपीएल में धांसू शॉट का ये है राज

नई दिल्लीअक्सर आते ही आक्रामक खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देने वाले () का कहना है कि उनकी इंडियन प्रीमियर लीग () टीम दिल्ली कैपिटल्स () के कोच रिकी पॉन्टिंग () उन्हें अपनी तरह से खेलने की पूरी आजादी देते हैं। पंत ने अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम चैट पर कहा, ‘वह मुझे पूरी आजादी देते हैं। वह कहते हैं कि जैसा चाहो, खेलो।’ उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल 2018 सत्र उनके लिये जिंदगी बदलने वाला रहा। पंत ने इसमें 14 मैचों में 650 रन बनाये थे जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘वह सत्र मेरे लिये जिंदगी बदलने वाला था। मुझे उस कामयाबी की जरूरत थी। हम पिछली बार नॉकआउट तक पहुंचे और तीसरे स्थान पर रहे।’ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने की चुनौतियों के बारे में कहा, ‘मुझे टेस्ट खेलना पसंद है। आप खुद को समय दे सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में आपकी असल परीक्षा होती है।’ पंत ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी, , रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना और जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी काफी मदद की। अपने आदर्श एडम गिलक्रिस्ट के बारे मे उन्होंने कहा, ‘समय के साथ मुझे अहसास हुआ कि आपको अपने आदर्श से सीखना होता है, उसकी नकल नहीं करनी होती। आपको अपनी अलग पहचान बनानी होती है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35oenFI

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9