बर्लिनजर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलीगा के इस महीने सीजन फिर से शुरू करने की उम्मीद को करारा झटका लगा है क्योंकि एफसी कोलोन क्लब के स्टाफ में से तीन लोग कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लब ने अपनी वेबसाइट पर बयान में इसकी जानकारी दी और कहा कि कोलोन में पॉजिटिव पाए गए इन तीन लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। बयान के अनुसार, ‘पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ और बैकरूम स्टाफ का जब गुरुवार को कोविड-19 का टेस्ट कराया गया तो तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इनमें कोई लक्षण नहीं थे। इन्हें 14 दिन के क्वॉरंटीन सेंटर भेज दिया गया है।’ पढ़ें, घातक कोरोना वायरस के कारण दुनिया में ज्यादातर खेल गतिविधियां ठप हैं और इस वायरस से बचाव के तौर पर कई देशों में लॉकडाउन घोषित है। इसी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलने और खिलाड़ियों को मैदान पर जाकर खेलते देखने का इंतजार भी बढ़ गया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zRs1FF
No comments:
Post a Comment