Thursday, July 22, 2021

क्रिकेट का मैदान बना कुश्ती का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूसे, खिलाड़ियों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारा

नई दिल्ली क्रिकेट को वैसे तो जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन समय समय पर खिलाड़ी अपनी 'गंदी' हरकतों से इस इसे शर्मसार करने में पीछे नहीं रहे हैं। एक ऐसा ही वाकया इंग्लैंड से सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैडस्टोन के मोटे पार्क क्रिकेट क्लब में हाल में एक चैरिटी मैच का आयोजन हुआ था। इस मैच में खिलाड़ियों की ओर से चौकों और छक्कों की बजाए लात और घूसों की जमकर बरसात हुई। हालात को बिगड़ता देख आखिरकार मैच को रद् करना पड़ा। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 18 जुलाई का है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच शुरुआत बातचीत से होती है। इसके बाद अचानक एक व्यक्ति आता है और दूसरे शख्स पर बैट से हमला कर देता है। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच इस मार पिटाई ने इतना भयानक रूप ले लिया कि खिलाड़ी मैदान पर ही एक दूसरे को लात और घूसों से वार करने लगे। मामले को बढ़ता देख कुछ महिलाओं को बीच बचाव करते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले की शुरुआत सिंगल रन लेने को लेकर होती है। इस मैच का आयोजन 'शेयर फॉर केयर' कैंपेन के लिए फंड जुटाने के लिए किया गया था। आयोजनकर्ता ने केंट ऑनलाइन से कहा, ' हमने चैरिटी के लिए पूरी कोशिश की लेकिन इन खिलाड़ियों ने खराब कर दिया। हम फाइनल मैच खेल रहे थे और आखिर के कुछ ओवर बचे थे कि कुछ लोग पिच पर आए और खिलाड़ियों पर हमला कर दिए।' रिपोर्ट के मुताबिक करीब शाम सात बजे के आसपास पुलिस भी ग्राउंड पर पहुंची। पुलिस ने खिलाड़ियों से जानने की कोशिश की कि आखिर उनके बीच झगड़े की वजह क्या थी। हालांकि किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2V4etBc

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9