Friday, July 23, 2021

श्रीलंकाई खिलाड़ी को 'गुरु मंत्र', राहुल द्रविड़ की यह तस्वीर जीत लेगी दिल

नई दिल्ली भारत को सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में मेजबान श्रीलंका (IND v SL) से 3 विकेट से हार मिली। बारिश से बाधित मैच में भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 225 रनों पर ऑलआउट हो गई। डकवर्थ लुइस निमय के तहत श्रीलंका को 227 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। पिछले दोनों वनडे हारकर सीरीज गंवाने वाली लंकाई टीम ने 39 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के खलल के बाद कुछ देर तक खेल को रोकना पड़ा। हालांकि इस बीच भारतीय टीम के हेड (Rahul Dravid) श्रीलंकाई (Dasun Shanaka) को गुरु-मंत्र देते नजर आए। दोनों ग्राउंड पर काफी देर तक बातें करते रहे। ऐसा लग रहा था मानों द्रविड़ विपक्षी कप्तान को कुछ टिप्स दे रहे हों। टीम इंडिया की पूर्व दीवार द्रविड़ और शनाका की ये फोटो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो को देख द्रविड़ की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने इस खेल भावना बताया तो दूसरे ने दूसरे ने लिखा कि उसके लिए द्रविड़ और शनाका की ये तस्वीर मिलियन डॉलर वाली है। श्रीलंका के लिए फर्नांडो ने बनाए सबसे अधिक 76 रन फर्नांडो (98 गेंदों पर 76 रन) और राजपक्षा (56 गेंदों पर 65 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। भारतीय फील्डर्स ने पांच कैच छोड़े जिसका फायदा श्रीलंका को मिलना स्वाभाविक था। श्रीलंका ने 39 ओवर में सात विकेट पर 227 रन बनाए। गौतम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले ओवर में ही मिनोद भानुका (सात) का विकेट लिया। भारतीय टीम 225 रन ही बना सकी युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव (Prithvi Shaw), संजू सैमसन (Sanju Samson) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे जिससे पांच नए खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम 43.3 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ztTkiL

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9