Saturday, July 24, 2021

भारत के अर्जुन और अरविंद नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स के सेमीफाइनल में

तोक्यो भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने में पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने 6 : 51. 36 का समय निकाला। अर्जुन बोअर की और अरविंद स्ट्रोकर की भूमिका में थे। शुरुआती 1000 मीटर तक चौथे स्थान पर चल रही इस जोड़ी ने बाद में रफ्तार पकड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले कल दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी ने छह टीमों की स्पर्धा में 6: 40.33 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। रेपेशाज दौर से टीमों को क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलता है। इसमें छह में से तीन टीमें सेमीफाइनल में और बाकी तीन क्लासीफिकेशन दौर में चली गई। नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स वर्ग में दो खिलाड़ी एक नाव में होते हैं और दो दो चप्पू का इस्तेमाल करते हैं । हर पुरुष प्रतिभागी का अधिकतम वजन 72.5 किलो और औसत वजन 70 किलो होना चाहिए। महिला वर्ग में अधिकतम वजन 59 किलो और औसत 57 किलो होता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36W8fpK

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9