Saturday, July 24, 2021

तोक्यो ओलिंपिक रिजल्ट: सिंधु की जीत से शुरुआत, मनु भाकर ने किया निराश

नई दिल्ली। भारत की ओर से (Tokyo 2020) में रविवार को (Manu Bhaker) और यशस्विनी देसवाल ने शुरुआत की। दोनों ने निराश किया। दुनिया की दूसरे नंबर की शूटर मनु से काफी उम्मीदें थीं लेकिन महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दोनों फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। हालांकि इसके बाद शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने मोर्चा संभाला और उन्होंने अपनी शुरुआत जीत से की। सिंधू ने पहले दौर के मुकाबले में इजराइल की खिलाड़ी को हराकर तोक्यो खेलों में अपनी धमाकेदार शुरुआत की। नौकायन में अर्जुन और अरविंद लाइटवेट डबल स्कल्स सेमीफाइनल में भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ये दोनों रविवार को रेपेचेज राउंड में तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय दल ने 2000 मीटर रेपेचेज 2 रेस में 6 मिनट 51.36 सेकंड का समय निकाला और तोक्यो में सी फॉरेस्ट वाटरवे पर पोलैंड (6:43.44) और स्पेन (6:45.71) से पीछे रहे। अब वे मंगलवार (27 जुलाई) को होने वाले सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगे। बैडमिंटन में सिंधु आसान जीत के साथ दूसरे दौर में रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट भारत की टॉप महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को जीत के साथ तोक्यो ओलिंपिक का आगाज किया है। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल के ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में इजरायल की सेनिया पोलीकारपोवा को हराया। मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु ने 28 मिनट तक चले इस मुकाबले को 21-7, 21-10 से जीत दर्ज की। 2016 के रियो ओलिंपिक में सिंधु ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शूटिंग में मनु और यशस्विनी ने किया निराश भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे निशानेबाजों का लगातार दूसरे दिन खराब प्रदर्शन जारी रहा। मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

दोनों का यह पहला ओलिंपिक है और अपेक्षाओं के दबाव का आखिरी क्षणों में दोनों सामना नहीं कर सकीं। दुनिया की दूसरे नंबर की निशानेबाज 19 वर्ष की मनु ने शुरुआत अच्छी की और लग रहा था कि वह शीर्ष आठ में जगह बना लेंगी लेकिन उनकी पिस्टल में कोई तकनीकी खराबी आने का उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। पहली सीरिज में 98 स्कोर करने के बाद उन्होंने 95,94 और 95 स्कोर किया जिससे शीर्ष दस से बाहर हो गई। राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता मनु ने पांचवीं सीरिज में 98 स्कोर करके वापसी की कोशिश की लेकिन आखिरी सीरिज में शुरू में दो 10 के बाद 8 और तीन 9 स्कोर से वह पीछे रह गईं। उनका स्कोर 575 रहा जबकि फ्रांस की सेलाइन गोबरविले उनसे दो अंक आगे रहकर आठवां और आखिरी क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करने में कामयाब रहीं। वहीं नंबर एक निशानेबाज यशस्विनी खराब शुरुआत के बाद दूसरी सीरिज में 98 स्कोर के साथ लौटी थी जिसमें पांच बार उन्होंने 10 स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 94, 98, 94, 97, 96, 95 की सीरिज के बाद 574 रहा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i3WpAe

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9