Wednesday, October 27, 2021

हार पर टांग खिंचाई कर रहा था पाकिस्तानी, जवाब ऐसा कि सुनकर कैप्टन कोहली भी करेंगे 'वाह-वाह'

दुबईभारतीय क्रिकेट टीम पर मिली वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत न सिर्फ उसके सीनियर क्रिकेटर, बल्कि फैंस को भी आसानी से हजम नहीं कर पा रहे हैं। क्रिकेटरों के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को ट्रोल करने के उद्देश्य से वीडियो बना रहा है। वीडियो में वह भारत की हार पर पूछता है कि क्यों भाई आप लोग हंसते हुए आ रहे हैं? इस पर भारतीय जो जवाब देता है वह टीम इंडिया के हर फैन का दिल लूट लेगा। अगर विराट कोहली तक यह वीडियो पहुंचेगा तो यकीन मानिए कप्तान भी इस फैन की तारीफ करेंगे। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस स्टेडियम से बाहर जा रहे थे। इस पर एक पाकिस्तानी फैन वीडियो बनाता दिखा। उसने भारतीय फैंस से पूछा- सर बड़ा मुस्कुराते हुए आ रहे हैं, क्या हुआ? इस पर भारतीय टीम की जर्सी में फैन कहता है- मुस्कुराते हुए आ रहे हैं... क्यों नहीं मुस्कुराएं? पाकिस्तानी फैन: नहीं, कैसा लगा? भारतीय फैन: इंडिया से हैं मुस्कुराएंगे नहीं हम.. हम नहीं मुस्कुराएंगे तो कौन मुस्कुराएगा यार, क्या हुआ? पाकिस्तानी फैन: 10 विकेट की हार भारतीय फैन: ...तो क्या हुआ? गेम है। पाकिस्तानी फैन: मौका-मौका में तो दो टीवी तोड़ दिए भारतीय फैन (हंसते हुए): मौका मैंने किया? जिसने किया उसे पकड़ें। मैं इंडिया से हूं यार। मेरा बीसीसीआई टूर्नामेंट करवा रहा है। आपको खेलने का मौका दे रहा है। इस पर भारतीय ग्रुप हंसने लगता है। उल्लेखनीय है कि टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी। इससे पहले भारत ने उसे वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार 12 बार हराया था। हालांकि, इस इकलौती जीत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर और फैंस थामे नहीं थम रहे हैं और उटपटांग बयान देते दिखाई दे रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3BqRwYE

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9