दुबई अमूमन दुनियाभर में यही सोचा जाता है कि महंगे गिफ्ट देकर पत्नी को खुश रखा जा सकता है, लेकिन यह एक मिथ की तरह है, क्योंकि किसी भी रिश्ते की सबसे अहम बात पैसा नहीं बल्कि इमोशन्स होते हैं। छोटी-छोटी बातें काफी मैटर करती है, लेकिन इन्हें याद रखना कई बार आपको मुश्किल में डाल सकता है। ऐसी ही परेशानी में अपनी बेगम का जन्मदिन भूलने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज भी पड़ सकते थे, लेकिन सानिया मिर्जा ने एक अच्छी भाभी का फर्ज निभाते हुए अपने 'देवर' की मदद की। दरअसल, 26 अक्टूबर को हफीज की बीवी का जन्मदिन था। इसी दिन पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा मैच भी था। वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच करते हुए पाक टीम बेहद खुश थी। खिलाड़ियों ने स्टेडियम में सेल्फी लेकर जश्न मनाया फिर हफीज की पत्नी का भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया, लेकिन हफीज तो केक ही लाना भूल गए थे, लेकिन समय रहते टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने केक मंगवाकर उन्हें बचा लिया। केक आते ही डबल जश्न मनाया गया। पूरी टीम ने साथ में सेलिब्रेट किया। हफीज ने बर्थ-डे बैश वाइफ की जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट की और सानिया की मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया दिया था। इसके साथ ही यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इस दौरान, सानिया स्टैंड में अपने पति शोएब मलिक की बल्लेबाजी चीयर कर रही थीं, जिन्होंने मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को भी पटखनी दी थी। तब लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EBSljl
No comments:
Post a Comment