Wednesday, October 27, 2021

World T20: घायल हुआ ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर, श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले चोटिल

दुबई ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को यूएई के दुबई में मंगलवार रात आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग के बाद पैर में चोट के कारण लड़खड़ाते हुए देखा गया। स्टार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप के ऑस्ट्रेलिया के पहले मुकाबले में खेले थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से लगभग छह महीने का ब्रेक लिया था और आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए दुबई पहुंचने से पहले वह बामुश्किल कोई मैच खेले। स्टार्क ने अपनी जोड़ीदार एलिसा हीली के साथ क्वीन्सलैंड में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के साथ ट्रेनिंग की। चोट के कारण स्टार्क का गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलना संदिग्ध है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vQgxLn

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9