शारजाहपाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप-2021 से ठीक पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। उसके स्टार तेज गेंदबाज पिण्डली की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। IPL 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाला यह तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल रहा है। उनकी जगह एडम मिल्ने टीम में शामिल हो सकते हैं। दूसरी ओर, आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में पहला मैच खेल रही है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के बीच अहम होगा, क्योंकि हाल ही में न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान का दौरा अचानक रद्द कर दिया था। दोनों टीमें इस प्रकार हैं पाकिस्तान इलेवन- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी। न्यूजीलैंड इलेवन- केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nvBLun
No comments:
Post a Comment