Tuesday, October 26, 2021

पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड @शारजाह, देखें मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोर

शारजाहचिर प्रतिद्वंद्वी भारत पर पहले मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरी है। यहां उसका इरादा बदला चुकता करने का होगा चूंकि न्यूजीलैंड हाल ही में पाकिस्तान दौरे से ऐन मौके पर पीछे हट गई थी। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया है। बाबर का था संदेश, जीतना है कप पाकिस्तान के कई प्रशंसकों के लिए तो 29 साल बाद विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली इस जीत से ही मानों टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया लेकिन बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम कह चुकी है कि यह शुरुआत भर है। आजम ने भारत को हराने के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाड़ियों से कहा, ‘हम यहां सिर्फ भारत को हराने नहीं आए हैं। हम विश्व कप जीतने आए हैं और यह भूलना नहीं है।’ न्यूजीलैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अभ्यास मैचों में हराया। कप्तान केन विलिसमसन की फिटनेस भी चिंता का सबब बनी हुई है जो कोहनी में दर्द से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे। कसक पूरी करने की होगी कोशिशपाकिस्तान के पूर्व कप्तानों ने भी टीम को जश्न के खुमार में नहीं डूबने की ताकीद की है चूंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कई मैच जीतने होंगे। न्यूजीलैंड टीम हाल ही में पाकिस्तान पहुंचने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देकर खेलने से मुकर गई थी। इससे विश्व कप की पाकिस्तान की तैयारियों को झटका लगा और बाद में इंग्लैंड ने भी दौरा रद कर दिया। आजम ने इसके बाद दोनों टीमों की आलोचना करते हुए कहा था, ‘पाकिस्तान हमेशा खेल के हित में काम करने की कोशिश करता है लेकिन बाकी टीमें नहीं।’ अब इस मैच को पाकिस्तान क्रिकेट हलकों में बदले के मैच के रूप में देखा जा रहा है। पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बदलाव, इस्तीफों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलने के बावजूद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके सभी को चौंका दिया। बोलिंग में हैं कई विकल्पआजम और मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजी के जौहर दिखाए जिससे फखर जमां, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे सीनियर बल्लेबाजों को खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। गेंदबाजी में भी उनके पास काफी विकल्प हैं। भारत के खिलाफ उनके पास सात गेंदबाज थे और मलिक उनमें शामिल नहीं थे। इमाद वसीम, शादाब खान और हफीज ने स्पिन का मोर्चा बखूबी संभाला। नई गेंद से शाहीन शाह अफरीदी ने कहर बरपाया। अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उनके खतरनाक इनस्विंग यॉर्कर की काट ढूंढनी होगी। डेथ ओवर्स में हारिस रऊफ काफी उपयोगी साबित हुए। आमना-सामना
  • मैच 24
  • पाकिस्तान जीता 14
  • न्यूजीलैंड जीता 10
संभावित प्लेइंग XI पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान) मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, टिम सीफर्ट, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन पिच और मौसम शारजाह की पिच थोड़ी धीमी है और इस मैदान खेले गए पिछले मुकाबलों में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करते देखा गया। पिच की नमी का फायदा शुरुआत में तेज गेंदबाज उठा सकते हैं। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स का दबदबा रह सकता है। तापमान तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा। नंबर्स गेम::831 टी20 रन बनाए हैं पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में। इस मामले में वह फिलहाल शीर्ष पर चल रहे हैं


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3BhwjQP

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9