कानपुर भारतीय गेंदबाज कानपुर टेस्ट में विकेट के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों टॉम लैथम और विल यंग (Will Young) ने मेजबान टीम के बोलर्स को दूसरे दिन विकेट से महरूम रखा। हालांकि तीसरे दिन भारत को पहली सफलता (R Ashwin) ने दिलाई। भारत को कीवी टीम () का पहला विकेट झटकने के लिए 400 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। अश्विन ने शतक की ओर बढ़ रहे विल यंग को 89 रन के निजी स्कोर पर स्थानापन्न (KS Bharat) के हाथों कैच कराया। कीवी टीम को पहला झटका 151 के कुल स्कोर पर लगा। न्यूजीलैंड की पारी के 67वें ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने यंग को पवेलियन भेजा। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के पास पहुंची और भरत ने इस लो कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की। यंग ने 214 गेंदों पर 15 चौके लगाए। भरत के इस शानदार प्रदर्शन को देख टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी उनका पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया। यंग को यकीन नहीं हुआ की वह आउट हैं। इसलिए उन्होंने डीआरएस (DRS) का सहारा लिया लेकिन वह बच नहीं सके। भरत कैच के प्रति आश्वत थे। भरत के इस शानदार लो कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भरत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा गले में अकड़न की वजह से तीसरे दिन मैदान पर विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे। साहा की जगह केएस भरत विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 78 फर्स्ट क्लास मैचों में भरत के बल्ले से 4283 रन निकले हैं भरत ने आरसीबी के आखिरी ग्रुप मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के गेंदबाज अवेश खान की गेंद पर छक्का जड़ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। भरत ले 78 फर्स्ट क्लास मैचों में 4283 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 308 रन रहा है। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 345 रन बनाए। भारत की ओर से डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर ने 105 रन की शानदार पारी खेली जबकि ओपनर शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cVtcUW
No comments:
Post a Comment