कानपुर/नई दिल्ली न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हालत फिलहाल खराब है। कीवी ओपनर्स की शानदार बल्लेबाजी ने कप्तान अंजिक्य रहाणे की चिंता बढ़ा दी। हालांकि कीवियों को किस्मत का भी साथ मिला है। एक बार टॉम लैथम को जीवनदान मिला जबकि दूसरी बार रॉस टेलर को। हालांकि टेलर ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 11 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। हालांकि बाद में अक्षर पटेल ने दो विकेट लेकर मैच में टीम इंडिया की वापसी करा दी। आज कहां चूक गई टीम इंडिया?कीवी पारी का 73वां ओवर चल रहा था। रविचंद्रन अश्विन के सामने टॉम लैथम खड़े थे। चौथी गेंद लैथम के पैड से टकराई मगर ऐसा लगा कि शायद ज्यादा टर्न हुई है। अश्विन ने जोरदार अपील की मगर अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। मजबूत शंका के बावजूद भारत ने रिव्यू नहीं लिया। रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद विकेट्स से टकरा रही थी। अगर DRS लिया गया होता न्यूजीलैंड अपना तीसरा विकेट खो देता। विकेट से महरूम रहने की अगली बारी अक्षर पटेल की थी। 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर पटेल ने रॉस टेलर को बीट किया। टेलर आगे बढ़कर गेंद को उड़ाना चाहते थे मगर बीट हो गए। दिक्कत ये रही कि सब्सटीट्यूट विकेटकीपर केएस भरत गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए। नतीजा स्टंपिंग का आसान मौका हाथ से चला गया। रीप्ले में यह भी दिखा कि गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया था यानी कैच भी ड्रॉप हुआ। अक्षर पटेल ने मैच में कराई वापसीइन दो निराशाजनक चूकों के बाद अक्षर पटेल ने भारत की वापसी कराई। उन्होंने 95वें ओवर में रॉस टेलर को भरत के हाथों कैच कराया। टेलर ने 11 रन बनाए। इसके बाद 97वां ओवर लेकर आए पटेल ने हेनरी निकोल्स को भी LBW आउट किया। निकोल्स के आउट होने के बाद कीवी टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन हो गया। वह भारत से 127 रन पीछे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक, टॉम लैथम क्रीज पर बने हुए थे। केएस भरत क्यों कर रहे कीपिंग?टीम इंडिया के रेगुलर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा गर्दन में दर्द के कारण डॉक्टर की देखरेख में हैं। जब तक वो मैच में वापसी नहीं कर लेते, तब तक उनकी जगह केएस भरत विकेटकीपिंग करेंगे। BCCI ने एक बयान में कहा कि डॉक्टर साहा के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nYOjvy
No comments:
Post a Comment