Saturday, November 27, 2021

2 हफ्ते पहले हसन अली को पड़ रही थी गालियां, रेड कार्पेट पर कुछ यूं हुआ स्वागत

नई दिल्ली पाकिस्तान के (Hasan Ali) ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की है। दो सप्ताह पहले टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैथ्यू वेड (Mathew Wade) का बहुमूल्य कैच छोड़ने पर हसन अली को पाकिस्तान में गालियां दी जा रही थी। लेकिन इस पेसर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट लेकर फॉर्म में वापसी कर ली है। हसन अली ने चटग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के लोअर ऑर्डर को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। हसन की धारदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान बांग्लादेश टीम पहली पारी में 330 रन बना सकी। 27 वर्षीय हसन ने 20.4 ओवर की गेंदबाजी में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हसन का इस वर्ष (2021) टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में यह पांचवीं 5 विकेट हॉल है। इससे पहले उन्होंने इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 बार जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 2 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किया था। वकार-इमरान के रिकॉर्ड की बराबरी की हसन अली ने इस दौरान हमवतन पूर्व कप्तान इमरान खान (Imran Khan) और वकार यूनिस (Waqar Younis) के एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार 5 विकेट हॉल के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। अब एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में इमरान खान, वकार यूनिस और हसन अली के नाम 5 बार पांच विकेट हॉल का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इमरान ने यह उपलब्धि 1982 में हासिल की थी वहीं वकार ने यह कारनामा 1990 में किया था। हसन अली ने 2021 में इस रेकॉर्ड को बनाया है। अफरीदी की गेंद पर छोड़ा था वेड का कैच हाल में संपन्न टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पेसर शाहीन अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को छक्के उड़ाने से ठीक पहले हसन अली से ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड का कैच छूट गया था और उसके बाद जो तूफान आया कि वेड हीरो बन गए और अली के खाते में गालिया आ रही थीं। पाकिस्तान क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर न केवल हसन अली को भला बुरा कह रहे थे, बल्कि उनकी भारतीय मूल की वाइफ और फैमिली के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल कर थे। 5 मैचों में झटके थे सिर्फ 5 विकेट टी20 विश्व कप में हसन अली बतौर गेंदबाज के रूप में भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। 5 मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही झटके थे। हसन अली ने इस दौरान 207 रन खर्च किए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rits8H

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9