Thursday, November 25, 2021

अंपायर से भिड़े राहुल चाहर, गुस्से में फेंका चश्मा, देखें वायरल VIDEO

ई दिल्ली इंडिया ए टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) की कप्तानी वाली भारत ए टीम दक्षिण अफ्रीका ए (IND A vs SA A) के खिलाफ 4 दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका ए ने अपनी पहली पारी (509/7 ) रन पर घोषित की। भारत की ओर से (Rahul Chahar) सबसे महंगे गेंदबाज रहे। चाहर ने 28.3 ओवर की गेंदबाजी में 125 रन देकर एक विकेट लिए। मैच में एक समय ऐसा भी आया जब चाहर अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए। चाहर की एलबीडब्ल्यू की अपील को अंपायर ने नकार दिया, जिसके बाद भारतीय स्पिनर अंपायर से उलझ गए। चाहर अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए और उन्होंने गुस्से में अपना चश्मा नीचे फेंक दिया। चाहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वाकया दक्षिण अफ्रीका ए पारी की 128वें ओवर के आखिरी गेंद का है। खेल के दूसरे दिन उस समय स्ट्राइक पर थे विकेटकीपर बल्लेबाज सिनेथेम्बा क्वेशिले। सोशल मीडिया पर जो वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है उसमें गेंद स्टंप के उपर से जा रही है। जबकि बोलर को लगा कि उसे विकेट मिल गया है। उस आखिरी गेंद के बाद अंपायर को चाहर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। मैच की बात करें तो भारत की ओर से पहली पारी में पेसर नवदीप सैनी और अरजान नागसवाला ने दो दो विकेट लिए वहीं भारत की नई पेस सनसनी उमरान मलिक ने एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 4 विकेट पर 308 रन बना लिए हैं। पृथ्वी साव ने 45 गेंदों पर 48 रन बनाए जबकि पांचाल ने 96 रन का योगदान दिया। अभिमन्यु ईश्वरन ने 103 रन की पारी खेली। भारत ए टीम अभी भी साउथ अफ्रीकी ए टीम के पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से 201 रन पीछे है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oVY7G6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9