Monday, November 29, 2021

टीम इंडिया के 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, जानिए कब करेंगे शादी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर () ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) से सगाई कर ली। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। सगाई का कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में आयोजित हुआ, जिसमें करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो सगाई के फंक्शन में लगभग 57 लोग शामिल थे। दोनों साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं। शार्दुल और पारुलकर की सगाई का वीडियो और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले शार्दुल को फ्रेंचाइजी ने फोटो के साथ उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शार्दुल को बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। टी20 विश्व कप के बाद से ब्रेक पर हैं शार्दुल शार्दुल आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) में नजर आए थे, जिसका आयोजन इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। दाएं हाथ के पेसर शार्दुल को इस टी20 विश्व कप में दो मैच खेलने को मिले थे। शार्दुल ब्रेक के तहत इस समय न्यूजीलैंड के खिलाप घरेलू सीरीज से बाहर हैं। उन्होंने विश्व कप के बाद बीसीसीआई से आराम की अपील की थी। ऐसा है शार्दुल का क्रिकेट करियर 30 वर्षीय शार्दुल ने अभी तक 4 टेस्ट, 15 वनडे और 23 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 14 विकेट अपने नाम किए हैं जबकि वनडे में 22 विकेट उनके नाम दर्ज है। टी20 में शार्दुल ने 31 शिकार किए हैं। शार्दुल ने 61 आईपीएल मैचों में कुल 67 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.87 और स्ट्राइक रेट 18.81 रही है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3E3rgFP

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9