Saturday, November 27, 2021

पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन से बाहर, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में हारीं

बाली दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने हरा दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रत्नाचोक ने 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया। यह लगातार तीसरी बार सिंधु की सेमीफाइनल में हार है। वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हारने से पहले तोक्यो ओलिंपिक में भी सेमीफाइनल हार गई थीं। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का इंतानोन के खिलाफ इस मैच से पहले 4-6 का रिकॉर्ड था। वह पिछले दो मुकाबले भी हारी थीं। सिंधु ने अच्छी शुरुआत करते हुए जल्दी ही 8-3 की बढ़त बना ली। इंतानोन ने यह अंतर 9-10 कर दिया और ब्रेक तक सिंधु के पास एक ही अंक की बढ़त थी। ब्रेक के बाद सिंधु ने लगातार तीन अंक बनाए और इंतानोन को मौका नहीं देकर पहला गेम जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में इंतानोन ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। अगले दस में से नौ अंक भी उसने अपने नाम करके दूसरा गेम जीत लिया। तीसरे गेम में सिंधू ने कई गलतियां की जिसका थाई खिलाड़ी ने फायदा उठाया। सिंधु आखिरी बार स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FV9zIK

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9