Monday, January 27, 2020

महिला हॉकी: भारतीय टीम पर भारी न्यू जीलैंड, 2-1 से हराया

ऑकलैंडभारतीय को न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में सोमवार को यहां 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने दौरे के पहले मैच में 4-0 से जीत दर्ज की थी। न्यू जीलैंड ने आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वॉर्टर के शुरू में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे मेगान हल ने तीसरे मिनट में गोल में बदला। युवा सलीमा टेटे ने पहले क्वॉर्टर के आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला लेकिन कोई भी टीम इस दौरान गोल नहीं कर पायी। आखिरी 15 मिनट में रक्षापंक्ति की ढिलायी भारत को भारी पड़ी। न्यू जीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे मेगान हल ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। भारत और न्यू जीलैंड के बीच तीसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36rR907

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9