Tuesday, January 28, 2020

दिग्गज शटलर साइना बीजेपी में शामिल होंगी

नई दिल्लीदेश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल खेल में धूम मचाने के बाद अब पॉलिटिक्स में पारी खेलने को तैयार हैं। वह आज बीजेपी में शामिल होंगी। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, साइना बहुत जल्द कुछ ही घंटों में बीजेपी का दामन थमाने वाली हैं। हालांकि, वह कब कहां बीजेपी में शामिल होंगी इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है और न ही साइना की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी खेल की दुनिया की बड़ी हस्ती हैं। वह बीजेपी के लिए बड़ा चेहरा बन सकती हैं। साइना से पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है। उनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। बैडमिंटन करियर की बात करें तो साइना ने 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं। इसके अलावा साइना वर्ल्ड नंबर वन भी रह चुकी हैं। वह महिला सिंगल्स रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37B0DYB

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9