Sunday, January 26, 2020

मिलिए भारतीय बैकहम से, मोदी ने भी की तारीफ

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 26 जनवरी को अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में का जिक्र किया। जाहिर सी बात है जब आप इस नाम को सुनते हैं तो आपके जेहन में सबसे पहले इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर का ही नाम आता होगा। बैकहम एक जाना-पहचाना नाम है और इंस्टाग्राम पर उनके 6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। लेकिन मोदी ने जिस बैकहम का नाम लिया वह कोई फुटबॉलर नहीं और न ही इंग्लैंड के रहने वाले हैं। यह डेविड बैकहम भारतीय हैं और फुटबॉल भी नहीं खेलते। बैकहम 17 साल हैं और साइक्लिस्ट हैं। बैकहम ने हाल ही में असम की राजधानी गुवाहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स कें U-17 स्प्रिंट साइक्लिंग में 10.891 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने अंडर-17 टीम स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पीएम मोदी ने बैकहम की खूब तारीफ की। जानें कौन हैं वह बैकहम बैकहम निकोबार द्वीप समूह के कार निकोबार द्वीप के पारका गांव में रहते हैं। वह यहां अपने मामा के साथ रहते हैं। घर के आंगन में आपको साइकल खड़ी मिल जाएगी। कैसे मिला नाम कुछ दिन पहले हमारे सहयोगी टाइम्सऑफ इंडिया डॉट कॉम ने डेविड बैकहम से बात की थी। उनके नाम के बारे की कहानी के बारे में बैकहम ने बताया, 'मेरे मामा डेविड बैकहम के बहुत बड़े फैन हैं। मैंने उन जैसा दीवाना प्रशंसक आज तक नहीं देखा। 2002 में जब बैकहम ने अर्जेंटीना के खिलाफ वर्ल्ड कप में फ्री किक पर वह शानदार गोल किया था तो मैंने सुना है कि वह सारी रात नाचते रहे थे। इंग्लैंड ने वह मैच 1-0 से जीता।' बैकहम ने आगे बताया, 'मैं 2003 में पैदा हुआ और मेरी मां और नाना ने मुझे नाम दिया- डेविड बैकहम।' अगर फुटबॉलर डेविड बैकहम से कभी मिले तो? उन्होंने कहा, 'सबसे पहले, तो मुझे यकीन ही नहीं होगा कि डेविड बैकहम यहां हैं। मैं उनसे सीधा यहीं कहूंगा कि मेरा नाम डेविड बैकहम है और मैं साइक्लिस्ट हूं। इसके बाद मैं उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार करूंगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TVOERi

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9