Tuesday, January 28, 2020

आपको भावुक कर देगी कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी की यह तस्वीर

नई दिल्ली इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में रंगों से भावनाओं को उकेरा गया है। बास्केटबॉल की दुनिया में मशहूरियत की तमाम ऊंचाइयां हासिल कर चुका पिता और उसी खेल में अपनी पहचान बनाती बेटी जियाना। आप में पूरी कहानी है यह तस्वीर। एक पिता अपनी बेटी को देख रहा है। शायद उसकी आंखों में पलते सपने। और बेटी पिता में अपना आदर्श ढूंढ रही है। लेकिन एक हादसे ने इस सब को खत्म कर दिया। ख्वाब अधूरे रह गए। इस महान खिलाड़ी के जाने से दुनिया स्तब्ध रह गई। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ब्रायंट अब नहीं रहे। सब किसी न किसी तरह यह अहसास दिलाना चाहते थे कि आखिर ब्रायंट के मायने उनके लिए क्या थे। फिलपींस की राजधानी मेट्रो मनीला में एक शख्स ने ब्रायंट और उनकी बेटी की हादसे में मौत के बाद बास्केटबॉल कोर्ट पर यह आर्ट बनाई। पूरे कोर्ट को हाथ से पेंट किया गया और उसके चारों ओर मोमबत्तियां जलाकर इस महान खिलाड़ी को याद किया गया। चाहने वालों के लिए ब्रायंट क्या थे उसकी एक मिसाल भर है तस्वीर। रविवार रात को ब्रायंट और उनकी बेटी का हेलिकॉप्टर दुर्घटना में देहांत हो गया। इसके बाद से ही दुनियाभर में उनके चाहने वाले सदमे में हैं। ब्रायंट और उनकी बेटी जियाना को प्रशंसक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमेरिका की नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन में लॉस एंजेलिस लेकर्स के खेलने वाले ब्रायंट को 'ब्लैक मांबा' कहा जाता था। मांबा एक अफ्रीकन सांप होता है जिसे उसकी फुर्ती के लिए जाना जाता है। 41 साल के ब्रायंट अपनी 13 वर्षीय बेटी गियाना और सात अन्य के साथ यात्रा कर रहे थे। इन सभी की हादसे में मौत हो गई। हादसे में सारी दुनिया के चाहने वालों को सदमे में डाल दिया। सिर्फ बास्केटबॉल ही नहीं क्रिकेट और टेनिस की दुनिया के दिग्गजों ने भी इस सितारे के असमय खो जाने पर गम जताया। उनका यह जादू ही था कि उनके रिटायर होने के बाद उनकी 8 और 24 नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया। लेकर्स का कोई खिलाड़ी इन नंबरों की जर्सी को कभी नहीं पहनेगा। एनबीए से संन्यास ले चुके 41 वर्षीय ब्रायंट अपनी बेटी के साथ एक मैच के लिए जा रहे थे जिसमें गियाना को भाग लेना था। गियाना ब्रायंट के चार बच्चों में से एक थी। अपने खेल के दिनों में कोबी अक्सर बेटी को मैचों के दौरान ले जाते थे। गियाना का सपना विमिंस एनबीए में जगह बनाने का था। कोबी के पिता जो ब्रायंट भी अपने जमाने के दिग्गज बास्केटबॉल प्लेयर थे। इन दिनों कोच के रूप में सक्रिय जो को जेलीबीन के नाम से भी जाना जाता था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37BOcMa

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9