Thursday, January 30, 2020

इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 20 करोड़ फॉलोअर्स, यहां पहुंचने वाले पहले व्यक्ति

नई दिल्ली पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर के पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपबल्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। इटली के क्लब युवेंतस से खेलने वाले रोनाल्डो ने खुद विडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। रोनाल्डो ने लिखा, ‘वाह 20 करोड़ फॉलोअर्स! मैं हर किसी का तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।’ हाल ही में इंस्टाग्राम मार्केटिंग कम्पनी-हूपर एचक्यू ने कहा था कि रोनाल्डो अगर अपने इंस्टाग्राम पर कोई स्पांसर्ड पोस्ट डालते हैं तो प्रति पोस्ट उन्हें नौ लाख यूरो मिलते हैं। इससे रोनाल्डो को 4.8 करोड़ यूरो की सालाना आय होती है, जो युवेंतस द्वारा दिए जा रहे वेतन से अधिक है। लियोनेल मेसी को इंस्टाग्राम से 2.33 करोड़ यूरो सालाना आय होती है। रोनाल्डो फेसबुक पर भी काफी पसंद किए जाते हैं। फेसबुक पर रोनाल्डो के भी उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। टॉप-10 लिस्ट की लिस्ट की बात करें तो इसमें रोनाल्डो के अलावा, तीन और फुटबॉलर हैं। अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी 8वें और ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 10वें नंबर पर हैं, ये दोनों बार्सिलोना से खेलते हैं। मेसी के 14.1 करोड़ और नेमार के 13.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इनके अलावा हॉलिवुड स्टार और रेसलर ड्वेन जॉनसन ('द रॉक) के 17 करोड़ फॉलोअर्स हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। रोनाल्डो से ज्यादा सिर्फ इंस्टाग्राम के ही सबसे ज्यादा 33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिका की सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं। उन्हें 17.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UajGVM

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9