Tuesday, July 28, 2020

इंग्लैंड ने जीती कोरोना 'ब्रेक' के बाद पहली सीरीज

वर्षा बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए, जिसके बाद विंडीज टीम को 197 रन पर समेट दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरी पारी 2 विकेट पर 226 रन बनाकर घोषित की और विंडीज टीम पांचवें और अंतिम दिन 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले पिछला टेस्ट भी मैनचेस्टर में खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम ने 113 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, साउथैम्पटन में सीरीज का पहला टेस्ट विंडीज टीम ने 4 विकेट से जीता था।

वर्षा बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए, जिसके बाद विंडीज टीम को 197 रन पर समेट दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरी पारी 2 विकेट पर 226 रन बनाकर घोषित की और विंडीज टीम पांचवें और अंतिम दिन 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच में कुल 10 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट भी पूरे कर लिए।

इंग्लिश पेसर क्रिस वोक्स ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। उन्होंने 11 ओवर में 50 रन दिए। पहली पारी में उन्होंने 57 रन देकर 1 विकेट लिया था।

विंडीज टीम के बल्लेबाज एक बार फिर नहीं चले और 129 रन पर उसकी दूसरी पारी सिमट गई। दूसरी पारी में उसके विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने सर्वाधिक 31 और जर्मेन ब्लैकवुड ने 23 रन का योगदान दिया। ओपनर क्रेग ब्रैथवेट (19), शामार ब्रुक्स (22) और कप्तान जेसन होल्डर (12) भी दहाई का आंकड़ा छू सके।

दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स (90) शतक से चूक गए थे। उन्होंने 163 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। कप्तान जो रूट ने 56 गेंदों पर 68 रन की अपनी तेजतर्रार पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। जैसे ही बर्न्स का विकेट 226 के टीम स्कोर पर गिरा, रूट ने पारी घोषित कर दी।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/304rBGE

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9