Sunday, July 26, 2020

विराट ने बताया, क्वारंटीन में अनुष्का संग कौन सा पल सबसे खास

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस लॉकडाउन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए केक बनाया था और इसे उन्होंने क्वारंटीन में अपना सबसे खास पल बताया है।

विराट कोहली ने टेस्ट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल के साथ बात करते हुए उनके कुछ रैपिड फायर सवालों का जवाब दिया। मयंक ने कोहली से पूछा, ‘आपका सबसे अच्छा क्वारंटीन पल?’ कोहली ने जवाब दिया, ‘मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार अनुष्का के जन्मदिन पर केक बनाया था। यह मेरे लिए सबसे अच्छा क्वारंटीन पल है क्योंकि मैंने इससे पहले कभी केक नहीं बनाया था।’

कप्तान कोहली ने आगे कहा, ‘मैंने पहले प्रयास में ही अच्छा केक बनाया था। मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। अनुष्का ने मुझसे कहा था कि उन्हें पसंद आया था, यह काफी खास था।’



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hDNqTj

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9