Tuesday, July 28, 2020

कोरोना के कारण पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नमेंट रद्द

तोक्योजापान में नवंबर में आरियाक टेनिस पार्क में होने वाला डब्ल्यूटीए कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि कार्यकारी समिति ने इस टूर्नमेंट को आयोजित कराने को लेकर हरसंभव कोशिश की लेकिन मौजूदा हालात में इसका आयोजन संभव नहीं है। आयोजकों ने कहा, 'समिति ने हरसंभव कोशिश की, जिसमें बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में मैच और स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंट्री को लेकर पाबंदियां भी शामिल हैं। कोशिशों के बाद कार्यकारी समिति इस टूर्नमेंट को स्थगित करने के फैसले को टाल नहीं पाई और यह फैसला किया गया है कि टूर्नमेंट को रद्द करना जन स्वास्थ्य के हित में है, खासकर जापान में संक्रमण के बढ़ती संख्या को देखते हुए।’ पढ़ें, पहले यह टूर्नमेंट सितंबर में होना था जिसे महामारी के कारण नवंबर तक के लिए टाल दिया गया था। यह जापान में इस बीमारी से रद्द होने वाला तीसरा टेनिस टूर्नमेंट है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39wPA4q

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9