Tuesday, July 28, 2020

LIVE: इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज 5वां दिन @ मैनचेस्टर

मैनचेस्टर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पांचवें दिन का खेल जारी है। फिलहाल बारिश ने खेल रोक दिया है। हार की कगार पर खड़ी विंडीज को मैच के चौथे दिन तो बारिश ने बचा लिया लेकिन अंतिम दिन के खेल में अब मैच और ट्रोफी बचाने के लिए उसे ही कोई कमाल दिखाना होगा। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज टीम मुश्किल में नजर आ रही है, उसने तीसरे दिन तक ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। बारिश ने रोका खेल बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल रोक दिया गया है। अब तक पारी में 11.3 ओवर फेंके गए हैं। खिलाड़ी पविलियन की ओर लौट रहे हैं और ग्राउंडस्टाफ पिच के ढंकने के लिए मैदान की तरफ। ब्रॉड के पहले ही ओवर में होप का चौका पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के दिन के पहले और पारी के 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर शाई होप (8*) ने लगाया चौका, टीम का स्कोर 2 विकेट पर 14 रन हुआ। 5वें दिन का खेल शुरू, ब्रैथवेट और होप बल्लेबाजी को उतरे पांचवें दिन ओपनर क्रेग ब्रैथवेट (2*) और शाई होप (4*) बल्लेबाजी को उतरे। जेम्स एंडरसन दिन का पहला ओवर करेंगे। इससे पहले सोमवार को चौथे दिन का खेल बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके ही धुल गया। रविवार को मेजबान टीम ने विंडीज को 399 रन का टारगेट दिया था और तीसरे दिन तक ही विंडीज के 2 विकेट 10 रन के स्कोर तक गिर गए। इंग्लैंड को विजडन ट्रोफी पर कब्जा जमाने के लिए 8 विकेट की दरकार है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30UxCor

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9