Thursday, July 30, 2020

ENGvsIRE: विली का पंजा, आयरलैंड की पारी 172 पर सिमटी

साउथैम्पटन कर्टिस कैम्पर (नाबाद 59) और एंडी मैक्ब्राइन (40) के बीच 8वें विकेट के लिए हुई 66 रनों की साझेदारी के दम पर आयरलैंड ने यहां एजेस बाउल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ किसी तरह 44.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड की हालत खराब कर दी। एक समय आयरलैंड का 100 रनों के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने टीम को जल्दी समेटने से बचा लिया। कैम्पर ने अपनी नाबाद पारी में 118 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। वहीं मैक्ब्राइन ने 48 गेंदें खेली, जिसमें तीन चौके और एक पर छक्का मारा। इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन और बल्लेबाज-गैरेथ डेनले (22), केविन ओ ब्रायन (22) और क्रेंग यंग दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए। इंग्लैंड के लिए () ने 5 विकेट लिए। साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। आदिल राशिद, टॉम करन को 1-1 विकेट मिला। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी आयरलैंड ने 28 रनों पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। पॉल स्टरलिंग (2), एंडी बलबर्नी (3), हैरी टेकर (0), गैरेथ, लॉरकेन टकर (0) जल्दी-जल्दी पविलियन लौट चुके थे। यहां केविन और कैम्पर ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को बचाने की कोशिश की। केविन 79 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर आदिल राशिद का शिकार बन गए। अगली गेंद पर सिमी सिंह रन आउट हो गए और टीम का स्कोर 7 विकेट पर 79 रन हो गया। लगा कि आयरलैंड जल्दी पविलियन लौट लेगी लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने यहां से साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा। 145 के कुल स्कोर पर हालांकि टॉम करन ने मैक्ब्राइन की पारी का अंत किया। कैम्पर एक छोर पर खड़े रहे। इस बीच उन्होंने अपना अर्धशततक पूरा किया। साकिब महमूद ने बैरी मैकगार्थी को आउट कर आयरलैंड को 9वां झटका दिया। डेविड विली ने यंग को जेसन रॉय के हाथों कैच करा आयरलैंड की पारी का अंत किया। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39EMTO6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9