Thursday, July 30, 2020

आमिर कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव, इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम से जुड़े

डर्बी ब्रिटेन में आने पर लगातार दो कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को पुष्टि की कि आमिर अनिवार्य समय क्वॉरनटीन में बिताने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। पृथकवास के दौरान वह दो बार कोरोना वायरस नेगेटिव पाए गए। पीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘आमिर 24 जुलाई को लाहौर से इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था और ब्रिटेन की सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार पांच दिन तक क्वॉरनटीन में रहा और इस दौरान वह दो बार परीक्षण में नेगेटिव पाया गया।’ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके आमिर इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में खेलेंगे जो 28 अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेली जाएगी। पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत मैनचेस्टर में पांच अगस्त से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ होगी। पीसीबी ने साथ ही पुष्टि की है कि पहले पॉजिटिव पाए गए तेज गेंदबाज हारिस राऊफ अब नेगेटिव पाए गए हैं और उनके जल्द ही इंग्लैंड में बाकी टीम से जुड़ने की उम्मीद है। क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘तेज गेंदबाज हारिस राऊफ दूसरे कोविड-19 परीक्षण में भी नेगेटिव आया है और इंग्लैंड में टीम से जुड़ने का पात्र है। नियमों के अनुसार सोमवार और बुधवार को उसका परीक्षण किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘उसके इस सप्ताहांत रवाना होने की उम्मीद है। समय आने पर उसकी यात्रा की योजना साझा की जाएगी।’ खेल की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jNZKlX

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9