Thursday, February 25, 2021

मार्टिन गप्टिल का बल्ले से कमाल, रोहित शर्मा का रेकॉर्ड तोड़ा

डुडलिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में जबर्दस्त फॉर्म में थे। उन्होंने सिर्फ 50 गेंद पर 97 रन की पारी खेली। गप्टिल दुर्भाग्यशाली रहे कि वह शतक पूरा नहीं कर पाए। हालांकि अपनी पारी के दौरान उन्होंने टी20 इंटरनैशनल का एक बड़ा रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गप्टिल अब टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। गप्टिल ने इस पारी में 8 छक्के और छह चौके लगाए। उन्होंने 194 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब गप्टिल के नाम टी20 इंटरनैशनल में 132 छक्के हो गए हैं। वहीं रोहित ने अभी तक 127 छक्के लगाए हैं। गप्टिल और रोहित के बाद इंग्लैंड के कप्ता इयॉन मॉर्गन (113), न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो (107) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (105) का नंबर आता है। टॉप पांच में यही बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा टी20 इंटरनैशनल छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान और आरोन फिंच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकलम के नाम क्रमश: 97 और 91 छक्के हैं। गप्टिल की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चार रन से हरा दिया। गप्टिल की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सात विकेट पर 219 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3upTyG5

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9