नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड () के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज में दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी। सीरीज की शुरुआत 23 मार्च से होगी। राज्य में कोविड-19 (COVID-19) बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वनडे सीरीज के आयोजन को दर्शकों के बगैर आयोजन की अनुमति दे दी है। पढ़ें: मीडिया में ऐसी खबरें थी कि महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए इन मैचों के आयोजन वेन्यू को बदला जा सकता है। कोरानावायरस महामारी ( pandemic) के कारण पिछले साल मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से 50 प्रतिशत दर्शकों को मैदान पर आने की इजाजत दी गई थी। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए हमारे बीच फैंस नहीं होंगे। लेकिन आखिरी मैच को मुंबई शिफ्ट किया जाएगा या सभी मैच पुणे में ही होंगे इस पर अभी फैसला बाकी है।' मुंबई में इन दिनों कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई है और सरकार काफी कड़े नियम उठाने की तैयारी कर रही है।' पढ़ें: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज मेजबान भारत 2-1 से आगे है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा। भारत ने टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bOi9M2
No comments:
Post a Comment