Sunday, February 28, 2021

कोहली की RCB के धुरंधर ओपनर ने जड़ी लगातार तीसरी सेंचुरी, 5 मैचों में ठोके हैं 500+ रन

बेंगलुरुइंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) विजय हजारे ट्रोफी की ओर से खेलने वाले ओपनर देवदत्त पडिकल प्रचंड फॉर्म में हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रोफी के एलीट ग्रुप-सी के एक मैच में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए रविवार को रेलवे के खिलाफ शानदार सेंचुरी ठोकी। इस तरह टूर्नमेंट यह उनकी लगातार तीसरी सेंचुरी है। यही नहीं, वह टूर्नमेंट 500 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बनाए 145 रन उन्होंने 125 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 145 रन ठोके, जबकि उनके साथी रविकुमार समर्थ ने 118 गेंदों में 17 चौके की मदद से नाबाद 130 रन बनाए। उन दोनों की दमदार शतकीय पारियों के दम पर कर्नाटक ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया। फॉर्म में चल रहे पडिकल के लिए माना जा रहा है कि वह जल्द ही टीम इंडिया में खेलते दिख सकते हैं। पढ़ें- ऐसा है पिछले 5 मैचों में प्रदर्शन रेलवे से पहले देवदत्त ने केरल के खिलाफ नाबाद 126 और ओडिशा के खिलाफ 152 रन जड़े थे। इसके अलावा बिहार के खिलाफ 97 और उत्तर प्रदेश के खिलाफ 52 रन बनाए थे। देखा जाए तो लगातार 5वें मैच में उन्होंने 50 से अधिक का स्कोर किया है। इसके अलावा रेलवे के खिलाफ शतक के दौरान उन्होंने टूर्नमेंट 500 रन भी पूरे किए। इससे पहले 4 मैचों में उनके नाम 142.33 के धांसू औसत से 427 रन थे। IPL में दिखाया था तेवर विराट कोहली की टीम के लिए पिछला IPL सत्र खेलने वाले देवदत्त ने संयुक्त अरब अमीरात में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यानाकर्षण किया था। उन्होंने 15 पारियों में 31.53 औसत से 473 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइकरेट 124.80 रहा था। मैच की बात करें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में रेलवे ने पहले बैटिंग करते हुए प्रथम सिंह के शानदार 129 रनों की बदौलत 9 विकेट पर 284 रन बनाए। कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल ने 3 और सुचित ने दो विकेट झटके। मिथुन, प्रसिद्ध और वैशाख ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3b1tfyj

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9