Saturday, February 27, 2021

नायब सूबेदार ने ओलिंपिक चैंपियन को रिंग में किया चित, आर्मी चीफ ने दी बधाई

नई दिल्लीसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवाने ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नमेंट के फाइनल्स में प्रवेश करने पर नायब सूबेदार दीपक कुमार को शनिवार को बधाई दी। एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किग्रा) ने शुक्रवार को ओलिंपिक और विश्व चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। दीपक ने अपने करियर की सबसे यादगार जीत दर्ज की और अपने से कहीं मजबूत जोइरोव को 4-1 से शिकस्त दी जिन्होंने भारत के अमित पंघाल को हराकर 2019 विश्व चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया था। सेना की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, ‘सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने और सभी अधिकारी नायब सूबेदार दीपक को बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नमेंट के ओलिंपिक चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर फाइनल्स में प्रवेश करने पर बधाई देते हैं। भारतीय सेना के नायब सूबेदार ने 2019 के विश्व चैंपियन को 4-1 से मात दी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38aAkeb

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9