Saturday, February 27, 2021

इस वजह से 2 दिन में टेस्ट खत्म, शोभा डे के मीम पर कोच शास्त्री का धांसू रिऐक्शन

नई दिल्लीसोशल मीडिया हो या प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री खुलकर बोलना पसंद करते हैं। शनिवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को दूसरे ही दिन हराने के बाद वह सोशल मीडिया पर मजाक के मूड में दिखे। शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘मजाक पसंद है।’ अहमदाबाद के नवनिर्मित स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 विकेटों से मिली शानदार जीत के बाद ट्विटर पर कुछ ट्वीट देखने को मिले। गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है और उसे ड्राय स्टेट के रूप में जाना जाता है तथा इन सब ट्वीट का संबंध इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल हो रहा जिसमें रवि शास्त्री की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘आपने सोचा कि मैं ड्राय स्टेट में पांच दिन तक रुक सकूंगा।’ इस मीम को शोभा डे ने ट्वीट किया। शोभा डे के ट्वीट को शास्त्री ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह मजाक पसंद आ रहा है। इस मुश्किल समय में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाकर खुश हूं।’ भारत ने इंग्लैंड के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट चार मार्च से खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qZWBmj

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9