नई दिल्लीएशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट स्टार महिला रेसलर (Vinesh Phogat) ने यूक्रेन के कीव में आयोजित आउट्स्टैंडिंग यूक्रेन कुश्ती एंड कोच मेमोरियल टूर्नमेंट के फाइनल में जगह बना ली। विनेश ने महिला वर्ग के 53 किलो भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विनेश का फाइनल में सामना रविवार को विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की विश्व चैंपियन बेलारूस की वानेसा कलादजिंस्काया के साथ होगा। करीब एक साल बाद मैट पर वापसी कर रहीं विनेश ने रोमानिया की एना ए को मात दी। भारतीय महिला रेसलर ने 7-0 की बढ़त बनाकर विपक्षी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। विनेश ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेल तथा 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PkKUsk
No comments:
Post a Comment