Sunday, February 28, 2021

पृथ्वी की तरह लकी नहीं रहा मध्यप्रदेश का यह बल्लेबाज, 2 रन से डबल सेंचुरी चूका

इंदौर आईपीएल के 14वें एडिशन के आयोजन से पहले देश में जारी विजय हजारे ट्रोफी () में भारतीय खिलाड़ी जमकर रन बटोर रहे हैं। रविवार को मध्यप्रदेश और पंजाब () के खिलाफ मुकाबले में 26 साल के वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) डबल सेंचुरी से सिर्फ 2 रन से चूक गए। पढ़ें : वेंकटेश ने 146 गेंदों पर 198 रन की पारी खेली जिसमें 20 चौके और 7 छक्के शामिल थे। ऑलराउंडर वेंकटेश की इस शानदार पारी के दम मध्यमप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 402 रन बनाए। पढ़ें : उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। पंजाब की ओर से बरिंदर सरां ने अपने 9 ओवर के स्पैल में 1 विकेट के लिए 91 रन खर्च कर डाले वहीं सिद्धार्थ कौल ने 10 ओवर में 88 रन लुटाकर एक विकेट हासिल किया। विजय हजारे ट्रोफी में यह उपलब्धि हासिल करने से चूके वेंकटेश वेंकटेश अय्यर विजय हजारे ट्रोफी में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने से चूक गए। साल 2018 में कर्ण वीर कौशल ने उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ 202 रन बनाए थे जो विजय हजारे ट्रोफी का पहला दोहरा शतक था। पृथ्वी साव ने जड़ा था दोहरा शतक मौजूदा सीजन में इस टूर्नमेंट में पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) ने दोहरा शतक जड़ा था। पृथ्वी ने बतौर कप्तान इस उपलब्धि को हासिल की थी। उन्होंने मुंबई की ओर से पुडुचेरी के खिलाफ यह कारनामा किया था। साव ने नाबाद 227 रन की पारी खेली थी। इस दौरान साव ने संजू सैमसन के 212 रन के रेकॉर्ड को तोड़ा था। सैमसन ने 2019 में गोवा के खिलाफ यह पारी खेली थी। साव ने अपनी पारी में 31 चौके और पांच छक्के लगाए थे। लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बानाने वाले साव आठवें भारतीय बल्लेबाज बने थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dR7nav

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9