Thursday, May 27, 2021

PSL के आयोजन का रास्ता साफ, मुंबई और जोहानिसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने को मिली हरी झंडी

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से मुंबई और जोहानिसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिल गई है। अब उसका पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। पीएसएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार तक आशंका बनी हुई थी क्योंकि यूएई से पीसीबी को भारत और दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली थी। इन विमानों से प्रसारण दल के सदस्य, खिलाड़ी और अधिकारी अबुधाबी पहुंचेंगे। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, 'अबुधाबी खेल परिषद ने अब अपने संबंधित विभाग को मुंबई और जोहानिसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को उतारने की अनुमति देने के लिए कहा है।' उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अब चार्टर्ड विमान अबुधाबी जा पाएंगे। पीसीबी को भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण दल के वीजा मिलने में देरी के कारण भी परेशानी उठानी पड़ी थी लेकिन उन्हें गुरुवार को वीजा मिल गए थे। अधिकारी ने कहा कि अब अबुधाबी में लीग के आयोजन को लेकर कोई बाधा नहीं है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uoDVgF

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9