Saturday, May 29, 2021

फ्रेंच ओपन से पहले जोकोविच ने जीता बेलग्रेड ओपन, घरेलू सरजमीं पर करियर का तीसरा खिताब

बेलग्रेड सर्बिया के शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने शनिवार को घरेलू सरजमीं पर बेलग्रेड ओपन में अपने करियर का 83वां खिताब अपने नाम कर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के लिए अच्छा अभ्यास किया। 34 वर्षीय जोकोविच ने इस सीजन में 20-3 के रिकॉर्ड में सुधार किया और अब वह पेरिस में खेलेंगे, जहां वह फ्रेंच ओपन के पहले दौर में अमेरिकी खिलाड़ी टेनेस सैंडग्रेन के खिलाफ खेलेंगे। जोकोविच ने फाइनल में एलेक्स मोलकान पर 6-4 6-3 से जीत दर्ज की। उनके लिये यह घरेलू सरजमीं पर करियर का तीसरा खिताब है। उन्होंने 2009 और 2011 में सर्बिया ओपन जीता था। जोकोविच रोलां गैरां के पहले दौर में अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद जोकोविच ने कहा, 'मुझे यहां (घरेलू) दर्शकों के सामने आखिरी बार खेले हुए काफी समय हो गया था। 10 साल बाद यहां ट्रॉफी पकड़ना वास्तव में खास है, और यह रोलां गैरो से से पहले शानदार अनुभव है। मैं अच्छा खेल रहा हूं, अच्छा महसूस कर रहा हूं और मैंने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Tjmkde

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9