Saturday, May 29, 2021

द हंड्रेड में नॉदर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलेंगी जेमिमा, 5 भारतीय होंगी लीग का हिस्सा

मुंबई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स 21 जुलाई से ब्रिटेन में होने वाली पहली 'द हंड्रेड' सीरीज में नॉदर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलेंगी। बीस वर्ष की जेमिमा के साथ भारत की टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीम कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हरफनमौला दीप्ति शर्मा भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। सौ गेंद के टूर्नामेंट में आठ पुरुष और आठ महिला टीमें भाग ले रही हैं। जेमिमा ने बीबीसी ‘स्टम्प्ड ’ पॉडकास्ट में कहा , 'मुझे इसका इंतजार है। यह कुछ नया और कुछ अलग है।' जेमिमा को जून से इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है जिसके बाद तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। वह फिलहाल महिला टीम के साथ मुंबई में क्वारंटी हैं। इंग्लैंड की विश्व कप विजेता कप्तान लौरेन विनफील्ड हिल नार्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्तान होंगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p1gU2h

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9