Thursday, May 27, 2021

वॉर्नर की पत्नी का खुलासा, 'घर में था डर का माहौल, बच्चियों को चिंता थी'

सिडनीआईपीएल में शामिल होने के लिए भारत गए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर स्वदेश लौट आए हैं और उनके आने से उनकी पत्नी और बच्चों ने राहत की सांस ली है। वॉर्नर की पत्नी कैंडीस ने कहा, 'डेविड अन्य खिलाड़ियों के साथ स्वदेश लौट आए हैं। हमें बहुत खुशी है कि वह अपने देश वापस आ गए हैं।’ सुपरमॉडल रह चुकीं कैंडिस ने कहा, 'जो स्थिति थी वो काफी कठिन थी और मेरी बच्चियों को ज्यादा चिंता थी। ये अब उस उम्र में हैं जहां समझ सकती है कि क्या चल रहा है। वहां जो हालात थे काफी डरवाने थे, लेकिन हम आभारी हैं कि वह अपने देश आ गए हैं।’ कैंडीस ने कहा कि क्वारंटीन के दौरान वार्नर अपने परिवार से बात करते और दोस्तों से वीडियो कॉल पर बात करते हुए समय बिताते थे। आईपीएल 2021 का सीजन शुरू होने पर वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान थे, लेकिन बीच सीजन उन्हें हटाकर जिम्मेदारी केन विलियम्सन को सौंप दी गई थी। वॉर्नर की तीन बच्चियां हैं। बड़ी बेटी इवी माए और दूसरी इंडी राए हैं। साल 2019 में चार सदस्यों के परिवार में पांचवां सदस्य आया। तीसरी और सबसे छोटी बिटिया का नाम इस्ला रोज वॉर्नर है। पूरा परिवार बिंदास अंदाज में जिंदगी जीता है। इंटरनेट पर इनके कई डांस वीडियोज आसानी से मिल जाएंगे। (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RH1R1N

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9