Friday, May 28, 2021

सागर राणा मर्डर केस में एक और पहलवान चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब तक कुल 9 गिरफ्तार

नई दिल्लीजूनियर पहलवान में एक नया अपडेट आया है। दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में मारे गए 23 वर्षीय पहलवान की हत्या मामले में एक और पहलवान को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजेंदर उर्फ बिंदर, जो एक पहलवान भी है, को भी गिरफ्तार किया गया है। अब पहलवान सुशील कुमार समेत कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 6 दिन की पुलिस रिमांडउल्लेखनीय है कि ओलिंपियन सुशील कुमार को रविवार को साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन पर हत्या, उगाही और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। कुमार ने दो ओलिंपिक मेडल जीते हैं। साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 में लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल उन्होंने अपने नाम किया था। 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इस मामले पर अभी कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सही समय पर सही फैसला लेंगे। रेलवे की नौकरी गईसुशील का नाम जिस दिन से इस हत्याकांड में आया है तभी से उनके खिलाफ एक रोष का वातावरण है। सुशील को जब गिरफ्तार किया गया तभी यह सवाल उठने लगा कि क्या रेलवे उन्हें नौकरी पर रखेगा? हालांकि रेलवे की ओर से साफ कर दिया गया था कि सुशील को नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा। और मंगलवार को ऐसा कर भी दिया गया। मंगलवार को भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) से सुशील को सस्पेंड कर दिया। सिर फटने से सागर की मौतपहलवान सागर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, सागर की मौत सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार से हुई है। किसी लोहे की रॉड या लकड़ी के डंडे से बहुत तेजी से मारे जाने से सागर के सिर पर गंभीर चोट थी। सिर फटने से काफी मात्रा में खून बह गया। अस्पताल पहुंचने तक हालत बिगड़ चुकी थी। सागर के शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। तफ्तीश में सामने आया था कि सागर की फावड़े के हत्थे से पिटाई की गई थी। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fN2VsO

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9