Saturday, May 29, 2021

यूएई में खेले जाएंगे आईपीएल 2021 के बचे 31 मुकाबले, BCCI एसजीएम में हुआ फैसला

नई दिल्ली आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन अब यूएई में होगा। बीसीसीआई एसजीएम में शनिवार को यह फैसला लिया गया। कोरोना के कारण आईपीएल 2021 को 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की। पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे। बाकी बचे 31 मैच अब संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे। सितंबर और अक्टूबर में खराब मौसम की आशंका जताते हुए बीसीसीआई ने यूएई में इस टी20 लीग को शिफ्ट करने का फैसला लिया। आईपीएल 2021 () के बाकी बचे मैचों का आयोजन 19 या 20 सितंबर से हो सकता है, फाइनल मैच यूएई में 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। लगाातर दूसरे साल यूएई में होगा आयोजन आईपीएल में 6 खिलाड़ी, 2 सपोर्ट स्टाफ और एक बस क्लीनर कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उसे बीच में ही रोकना पड़ा था। ऐसा पहली बार होगा जब लगातार दूसरे साल इस टी20 लीग का आयोजन यूएई में होगा। पिछले साल कोरोना के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में ही हुआ था। इन्होंने भी जताई थी मेजबानी की इच्छा इंग्लिश काउंटी की चार प्रमुख टीमों मिडिलसेक्स, सरे, वारविकशर और लंकाशर ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी 31 मैचों की मेजबानी की इच्छा जताई थी। भारत में इस साल के आखिर में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uxW5MY

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9