Wednesday, July 21, 2021

हरमनप्रीत कौर ने द हंड्रेड के पहले मुकाबले मे ही दिखाए तेवर, 181 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

नई दिल्ली भारत की महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का मौजूदा इंग्लैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा था। इस समय हरमनप्रीत इंग्लैंड में द हंड्रेड ((The Hundred)) लीग में मैनचेस्टर ऑरिजनल्स (Manchester Originals) टीम की ओर से खेल रही हैं। हरमनप्रीत ने ओवल इनविंसिबल (Oval Invincibles) के खिलाफ मुकाबले में 16 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके शामिल थे। हालांकि इस विस्फोटक पारी के बावजूद हरमप्रीत की टीम को जीत नहीं मिल सकी। मैनचेस्टर की कप्तान केट क्रॉस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों पर 6 विकेट पर 135 रन बनाए। ओपनर लिजले ली ने 39 गेंदों पर सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके शामिल थे। जॉर्जी बॉयस ने 19 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली जबकि मिगन डू प्रीज और सोफी एक्सलेस्टोन ने एक समान 10 रन बनाए। कप्तान केट 12 रन पर नाबाद लौटीं। ओवल इंनविंसिबल की ओर से टैश फ्रेंट ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए जबकि मिरिजाने कैप ने दो विकेट झटके। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओवल इनविंसिबल टीम ने 98 गेंदों में 5 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। उसकी ओर से कप्तान डेन वान निकर्क ने सबसे अधिक नाबाद 56 रन की पारी खेली। निकर्क ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 42 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाया। मरिजाने कैप 38 रन बनाकर पवेलियन लौटीं वहीं मेडी विलियिर्स ने नाबाद 16 रन बनाए। मैनचेस्टर की ओर से केट क्रॉस ने सर्वाधक 3 विकेट चटकाए। भारत की ये 5 महिला खिलाड़ी में खेल रही हैं भारत की ओर से द हंड्रेट टूर्नामेंट में ये 5 खिलाड़ी खेल रही हैं जिनमें स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलने के लिए पांच महिला क्रिकेटरों को एनओसी (NOC) दिया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36R9RRs

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9